
बिलासपुर – सुभाष चंदेल
आज नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के सौजन्य से आदर्श युवक मंडल मोहडा द्वारा फिट इंडिया के तहत योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें योगा प्रशिक्षक संचित शर्मा ने युवाओं व महिलाओं को योगा का प्रशिक्षण दिया । व युवाओं से आह्वान किया की प्रतिदिन सुबह योगा करें। ताकि आप सभी स्वस्थ रह सके। और बीमारियां दूर भाग सके।
क्योंकि योगा करने से मनुष्य के जीवन में हमेशा खुशहाली आती है। इसके बारे में हमेशा ध्यान दें ।मनुष्य जितना अपने रहन-सहन पर ध्यान देता है उससे लंबी आयु की प्राप्ति होती है।
इस कार्यक्रम में आदर्श युवक मंडल मोहडा के प्रधान अभिषेक शर्मा, सुमित शर्मा, नितिन शर्मा, संचित शर्मा, आशीष शर्मा, रेखा शर्मा, रीता शर्मा ,संतोष कुमारी व लगभग 45 लोगों ने भाग लिया।
