
देहरा – आशीष कुमार
जिला परिषद काडर कर्मचारी संघ देहरा की बैठक अध्यक्ष अजय डोगरा की अध्यक्षता में हुई।
संघ की बैठक में सरकार से सम्बंधित विभाग में विलय करने की मांग पर विस्तृत चर्चा हुई ।
जिसमें संघ ने निर्णय लिया कि संघ अपनी मांग को मनवाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
सरकार को संबंधित विभाग में विलय की पुन: मांग के बारे में स्मरण करवाया कि 15 मई तक यदि सरकार विभाग में विलय नहीं करती है तो संघ संघर्ष किया जाएगा ।
इसके लिए सभी कर्मचारियों ने लिखित रूप में अपनी सहमति जताई।
