हिमाचल: सजा दिया नाबालिग का मंडप, फिर मौके पर पहुंची चाइल्ड लाइन, फिर हुआ ऐसा…

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के देवीनगर में करीब 15 साल 9 महीने की बालिका की शादी का मंडप सज चुका था। टैंट लगाकर धाम की तैयारी भी थी। इसी बीच बाल विवाह से जुड़ी गोपनीय सूचना 1098 तक पहुंची।

पांवटा साहिब के देवी नगर में नाबालिग की शादी की जा रही है। चाइल्ड लाइन के टीम सदस्य रामलाल चौहान व काउंसलर अंजना कुमारी ने फौरन ही बालिका की उम्र को लेकर गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से संपर्क साधा। ताकि उम्र का पता लगाया जा सके। टीम को पता चला कि बालिका का जन्म 9 अगस्त 2006 को हुआ है, वो 18 साल की नहीं है।

टीम ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ टीम बालिका के घर पहुंची। पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी। बालिका के माता-पिता ने स्वीकार किया कि वो शादी करवा रहे हैं। टीम ने माता-पिता की काउंसलिंग के दौरान उन्हें बाल विवाह से जुड़े कानून के बारे में जानकारी प्रदान की।

माता-पिता इस बात पर सहमत हो गए कि वो बारात को वापस भेज देंगे। माता-पिता ने बारात को वापस भेज दिया। टीम ने बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। समिति ने भी बच्ची की काउंसलिंग की। माता-पिता ने इस बात की भी सहमति जताई कि वो बच्ची की शादी तब तक नहीं करेंगे, जब तक वो 18 साल की न हो जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...