सवारका के बुजुर्ग दंपति ने सोसायटी के कर्ज माफ करने की सीएम, एमएलए व डीसी से उठाई मांग–

--Advertisement--

Image

सोसायटी से कर्ज लेकर इकलौता बेटा भेजा वियतनाम–

–कोरोनाकाल में विदेश में बेटे की हो गई मौत, अब बुजुर्ग दंपति कर्ज चुका पाने में असमर्थ–

–अश्रु भरे अल्फाजों में कहा – अंतिम बार बेटे का मुंह भी नहीं देख पाए–

जवाली, (शिबू ठाकुर): उपमंडल जवाली की ग्राम पंचायत कोठीवडा के गांव सवारका के वार्ड नं. 6 के निवासी राम कृष्ण शर्मा (69) ने सोसायटी से कर्ज लेकर अपने इकलौते बेटे सतीश (33) को वियतनाम हनोई में रोजगार के लिए भेजा तथा उम्मीद जताई कि उसके द्वारा रोजगार मिलने पर इस राशि को सोसायटी को लौटा दिया जाएगा लेकिन कोरोनाकाल में उनके बेटे की मृत्यु हो गई। अश्रुओं से नम आंखों में रोते हुए बताया कि न तो बेटे के अंतिम बार दर्शन कर सके और न ही सोसायटी का कर्ज चुका पाए। बेटे सतीश की मृत्यु के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया तथा राम कृष्ण शर्मा अब सोसायटी का कर्ज चुका पाने में असमर्थ है। बुजुर्ग राम कृष्ण शर्मा को अपने परिवार का पालन-पोषण कर पाना मुश्किल हो गया है तो सोसायटी का कर्ज कैसे भर पाएगा। बुजुर्ग राम कृष्ण शर्मा व उनकी पत्नी आशा देवी ने कहा कि एक तो हमारा इकलौता बेटा भगवान ने छीन लिया और ऊपर से सोसायटी के कर्ज की चिंता ने रात की नींद व दिन का चैन हराम कर दिया है। हमारे पास अपना पेट भरने के लिए आय का कोई साधन नहीं है तो फिर हम कर्ज कहां से चुकाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने अपनी इस व्यथा बारे जवाली के विधायक अर्जुन सिंह को अवगत करवाया लेकिन आश्वासनों के सिवाए कुछ नहीं मिला। पीड़ित बुजुर्ग दंपति ने कहा कि बेटे की मृत्यु होने पर हम बेटे का अंतिम बार दर्शन भी नहीं कर सके, बेटे का विदेश में ही संस्कार कर दिया गया तथा हमें अस्थियां लेने दिल्ली बुलाया गया। मात्र बेटे की अस्थियां ही मिल पाई। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधायक अर्जुन सिंह, जिलाधीश कांगड़ा डॉक्टर निपुण जिन्दल से मांग उठाई है कि हमारा सोसायटी का कर्ज माफ करवाया जाए ताकि हम राहत की सांस ले सकें।
पंचायत प्रधान मनप्रीत कौर के बोल:
इस बारे में पंचायत प्रधान मनप्रीत कौर से बात हुई तो उन्होंने कहा कि जो भी पंचायत स्तर पर सहायता होगी, इस गरीब परिवार की सहायता की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...