खूनी रविवार: बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, टिप्पर हादसे में एक की मौत तीन हुए घायल

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गूरुंग

प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन कोई न कोई सड़क हादसा मौत की खबर से लोगों को आहत कर जाता है। ताजा मामला जिला चम्बा का है जहां दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई है।

मिली जानकारी के अनुसार चंबा भरमौर हाइवे पर जिला मुख्यालय से लगभग 35 कि मी लूणा के समीप एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

यहां रविवार पेश आए हादसे में एक 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

आज प्रात: लूणा पुल के पास हुई इस दुर्घटना में बोलेरो कैंपर (एचपी-73-3412) रावी नदी में जा गिरी। युवक की पहचान विजय कुमार , जो कांगड़ा जिले के अंतर्गत नूरपुर उपमंडल का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार हादसे के समय गाड़ी में चालक के अतिरिक्त कोई भी अन्य व्यक्ति गाड़ी में सवार नहीं था।

वहीं एक अन्य दुर्घटना टिप्पर की चम्बा पांगी मार्ग पर हुई है। जहां पांगी के सिद्ध मंदिर के समीप टिप्पर दुर्घटना में, एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है।लूणा के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत चम्बा पांगी मार्ग के हादसे की। विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...