स्वतंत्रता सेनानी कर्म दत कश्यप के निधन पर शोक किया व्यक्त

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद वीरेन्द्र कश्यप ने स्वतंत्रता सेनानी कर्म दत कश्यप के निधन पर शोक व्यक्त किया।

कर्म दत कश्यप 97 वर्ष के थे तथा लम्बी बीमारी के उपरांत गत रात्रि उनका स्वर्गवास हुआ। वे शिमला जिला के आखिरी स्वतंत्रता सेनानी थे।

गत दिनों केन्द्र व प्रदेश सरकार ने स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में उनके निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम मंे सम्मानित किया गया था। उनका अंतिम संस्कार उनकी कर्मभूमि भलावग में सरकार द्वारा 5 राइफल से गोलियां चलाकर उनके सम्मान में पुलिस द्वारा की गई।

कर्मदत कश्यप ग्राम पंचायत जनेढ़घाट में अनेकों बार प्रधान तथा जिला परिषद के सदस्य भी रहे। उनकी धर्मपत्नी का गत वर्ष कोरोना महामारी के कारण स्वर्गवास हो गया था।

वीरेन्द्र कश्यप ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

घुमारवीं की बेटी विदिशा कालरा बनीं कर्नाटक-गोवा की प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स

हिमखबर डेस्क बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल की कपाहड़ा पंचायत के...

श्री रेणुका जी मेला ग्राउंड में शादी समारोह में परोसी गई शराब, धार्मिक भावनाएं आहत…

हिमखबर डेस्क देवभूमि हिमाचल के पवित्र स्थल श्री रेणुका जी...

प्लेऑफ मुकाबलों से गुलजार होगा धर्मशाला, पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

हिमखबर डेस्क अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला को आईपीएल का एक...

वादों की बौछार पर पूर्व समिति सदस्य सुभाष राणा ने लोगों से की खास अपील

शाहपुर - नितिश पठानियां पंचायत चुनावों की आहट के साथ...