गोल्ड जीतने वाले को अब मिलेंगे तीन करोड़, ओलंपिक-पैराओलंपिक खेलों के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने जारी की अधिसूचना

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश सरकार युवा सेवा एवं खेल विभाग ने हिमाचल प्रदेश स्वर्णिम जयंती खेल नीति 2021 की अधिसूचना जारी कर दी है। स्वर्णिम जयंती खेल नीति 2021 की अधिसूचना के आदेश युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सचिव ने जारी किए हैं।

खेल नीति के तहत ग्रीष्मकालीन/ शीतकालीन ओलंपिक/ पैराओलंपिक खेलों में गोल्ड लेने वाले खिलाड़ी को अब तीन करोड़ , सिल्वर मेडल लेने वाले को दो करोड, ब्रांज मेडल लेने वाले खिलाड़ी को एक करोड़ का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, कोच के लिए गोल्ड मेडल पर एक करोड़, सिल्वर मेडल पर 60 लाख, ब्रांज मेडल पर 40 लाख का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

वहीं, एशियन गेम्स/ पैरा एशियन गेम्स में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों में गोल्ड लेने वाले खिलाड़ी को अब 50 लाख, सिल्वर मेडल लेने वाले को 30 लाख और ब्रांज मेडल लेने वाले खिलाड़ी को 20 लाख रुपए की राशि और कॉमनवेल्थ/पैरा कॉमनवेल्थ खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ी को सरकार की ओर गोल्ड लेने वाले खिलाड़ी को 50 लाख,

सिल्वर मेडल लेने वाले को 30 लाख और ब्रांज मेडल लेने वाले खिलाड़ी को 20 लाख और खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ी को तीन लाख रुपए दिए जाएंगे।

वहीं, विश्व कप/ विश्व चैंपियनशिप/ पैरा वल्र्ड खेलों में गोल्ड लेने वाले खिलाड़ी को अब 50 लाख, सिल्वर मेडल लेने वाले को 30 लाख और ब्रांज मेडल लेने वाले खिलाड़ी को 20 लाख रुप दिए जाएंगे।

विश्वविद्यालय गेम्स/ चैम्पियनशिप में गोल्ड लेन वाले खिलाड़ी को 10 लाख , सिल्वर मेडल लेने वाले को छह लाख और ब्रांज मेडल लेने वाले खिलाड़ी को चार लाख रुपए की राशि दी जाएगी। इसके अलावा परशुराम/गौरव वशिष्ट अवार्ड के तहत खिलाड़ी और कोच पांच-पांच लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश की नई खेल नीति के तहत खिलाडिय़ों को तीन करोड़ तक की पुरस्कार राशि और सभी विभागों में रोजगार में प्रथम व द्वितीय श्रेणी की नियुक्तियों का तीन प्रतिशत स्पोर्ट्स कोटे का प्रावधान किया गया है ।

नौकरी को आवश्यकता में ओलंपिक विषयों को प्राथमिकता मिलेगी। कैबिनेट में हिमाचल प्रदेश स्वर्णिम जयंती खेल नीति को पहले ही मंजूरी दे दी गई है। अब इस नीति की अधिसूचना जारी कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...