सुलह के मंदिरों को सड़कों से जोड़ा जाएगा: परमार

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार शुक्रवार को सुलह निर्वाचन क्षेत्र के थलेहड़ (खोली) गांव में लोगों से रूबरू हुए और उनकी समस्याओं को सुना। यहां पहुंचने पर विधान सभा अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने लोगों का स्वागत करने के लिये आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि पंचायत में सड़कों का निर्माण और पुरानी पाइपों बदलने का कार्य लोगों की मांग थी। सरकार ने लोगों की मांग को करोड़ों की लागत से पूर्ण कर राहत देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि चंगर के मुख्य मन्दिरों देवी टिल्ला (तिरंगा माता मंदिर), झुंगा देवी मंदिर और गुग्गा छतरी मंदिरों को सड़क सुविधा से जोड़ने का प्रयास किया है और इन सड़क मार्गो पर करोड़ों रुपये व्यय किये जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 10 से 12 मई 2022 तक बहुत बड़ा आयोजन परौर सरस मेले के रूप में महिला मंडलो और स्वयं सहायता समूहों के लिये लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जियो का टावर, टांडा के लिए बस सुविधा, शेष पुरानी पाइपों को बदलने और रेन शेल्टर बनाने का आश्वाशन दिया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल की जनता के हर वर्ग को एक नजर से देखती है और हर वर्ग का समान रूप से विकास किया जा रहा है। कोरोना काल के बावजूद सरकार ने प्रदेश के किसी भी क्षेत्र को विकास से दूर नहीं होने दिया और हर व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा से लाने का प्रयास किया है।

इसके विपरीत विपक्ष के लोग शुरू से ही तथ्यहीन आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब प्रदेश के जनता इस लोगों के बातों से परिचित हो चुकी है।

ये रहे मोजुद

कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, मंडल अध्यक्ष देश राज शर्मा, प्रधान कंचन चौधरी, उपप्रधान अजय कुमार, राजमल चौधरी, कश्मीर सिंह, विपन कुमार, गुरदीप सिंह , एसडीओ लोकनिर्माण अनूप सूद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...