दिल्ली में कंडक्टर ने गटक ली दारू, बगैर परिचालक अंबाला तक पहुंची HRTC बस

--Advertisement--

Image

दिल्ली- नवीन गुलेरिया

हिमाचल पथ परिवहन निगम के एक कंडक्टर ने दिल्ली बस स्टैंड पर दारू गटक ली। इससे बस को बिना कंडक्टर ही हमीरपुर के लिए रवाना करना पड़ा। हमीरपुर डिपो की यह बस रोजाना शाम 8:30 पर दिल्ली से हमीरपुर रूट पर चलती है। बस रवाना होने से पहले कंडक्टर के नशे की हालत में होने से यात्री दुविधा में फंस गए।

इसकी सूचना एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के उपमंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल को दी गई। डीडीएम ने दिल्ली में तैनात तकनीकी प्रबंधक को बस चालक के पास वाउचर, वे-बिल और टिकट मशीन देने के लिए कहा।

साथ ही दिल्ली काउंटर पर ही यात्रियों की टिकट काटने के बाद बस को हमीरपुर के लिए रवाना करने के निर्देश दिए। इससे बस बिना कंडक्टर के ही अंबाला तक पहुंची। यहां पर उपमंडलीय प्रबंधक ने परिचालक की वैकल्पिक व्यवस्था की थी।

वहीं, कंडक्टर के खिलाफ दिल्ली पुलिस में मामला दर्ज करवाने के साथ ही अस्पताल में मेडिकल भी करवाया गया। बीते माह भी हमीरपुर डिपो के एक कंडक्टर ने शराब पी ली थी। जिसे सस्पेंड कर दूसरी डिपो में ट्रांसफर किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...