संजू देवी ने पति स्व सुरजीत सिंह बिट्टू की याद में ताहलियां स्कूल में भेंट किया वाटर कूलर

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

राजकीय उच्च पाठशाला ताहलियां में कैहरियां निवासी संजू देवी ने अपने पति स्व सुरजीत सिंह बिट्टू की याद में वाटरकूलर भेंट किया। स्कूल में पहुंचने पर मुख्याध्यापक सुखदेव जंवाल सहित स्टाफ द्वारा जोरदारस्वागत किया गया।

संजू देवी ने कहा कि उन्होंने यह वाटरकूलर अपने पति स्व सुरजीत सिंह बिट्टू की याद में भेंट किया है। उन्होंने कहा कि राजकीय उच्च पाठशाला ताहलियां में पढ़ने वाले बच्चे ठंडा जल पी सकेंगे।

मुख्याध्यापक सुखदेव जंवाल ने समाजसेविका संजू देवी सहित उनके साथ आए अन्य परिजनों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में अच्छी पढ़ाई होने के कारण इस बार बच्चों की संख्या भी बढ़ी है। स्कूल में पढ़ाई के अलावा खेलकूद गतिविधियां भी करवाई जाती हैं।

ये रहे मोजुद

इस मौके पर हार पंचायत के पूर्व प्रधान जगदीप सिंह, एमएस परमार, कल्याण सिंह, सरिता रानी, संगीता देवी, मीनाक्षी, प्रवीण कुमार, शिव कुमार, नरदेव सिंह, दर्शना देवी, सेवा सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...