16 वर्षीय नाबालिग युवती ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म कर गर्भवती करने का जड़ा आरोप,मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

राजधानी शिमला के अंतर्गत क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर दुष्कर्म कर गर्भवती करने का आरोप जड़ा है।आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की शुरू।

जानकारी के अनुसार पीड़िता किशोरी ने बताया कि आरोपित ने उसे किसी को भी कुछ भी बताने की सूरत में जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने पुलिस में अपने पड़सी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

आरोपित युवक की पहचान बिहार निवासी बताया जा रहा है। पुलिस में दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया है कि आरोपित युवक उनके पड़ोस में रहता है। किशोरी जब भी घर पर अकेली होती थी वह तब-तब उसके साथ दुराचार किया करता था।

अक्टूबर 2021 में आरोपित ने पहली बार उनकी बेटी के साथ दुराचार किया। वहीं, अब कुछ दिन पहले जब उसके पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे उपचार हेतु अस्पताल ले गए। जहां उन्हें अपनी बेटी के गर्भवती होने की बात पता चली।

उधर, मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरेपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरु कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...