जलविद्युत परियोजना में हादसा, दो मजदूरों की मौत, तीन घायल

--Advertisement--

Image

किन्नौर- एस पी क्यूलो माथास

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में टिडोंग जलविद्युत परियोजना में हादसा होने का समाचार है। मिली जानकारी के मुताबिक टनल में ट्रॉली टूटने की वजह से हादसा हुआ। दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन घायलों को रेस्क्यू कर लिया गया है। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

मृतकों में एक हमीरपुर जिला का रहने वाला था, जबकि दूसरा झारखंड का रहने वाला है। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिया गया। प्रशासन व पुलिस को भी हादसे की सूचना दी गई।

एसपी किन्नौर अशोक रत्न ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दो मजदूरों की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...