गंगथ छिंज मेला में पहला पुरस्कार ट्रेक्टर, उपविजेता को मिलेगी कार

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट
उत्तर भारत के सबसे बड़े और मशहूर बाबा क्यालू जी महाराज छिंज मेला दो जून से छह जून तक गंगथ में मनाया जाएगा। इसमें बड़ी माली जीतने वाले को ट्रैक्टर इनाम में दिया जाएगा। इस संबंध में मेला कमेटी की बैठक कमेटी के संयोजक सुभाष सेठी की अध्यक्षता में गंगथ में शुक्रवार को हुई। इसमें लगभग 200 लोग शामिल हुए।

कमेटी के अध्यक्ष एवं पंचायत प्रधान सुरेंद्र भल्ला ने बताया कि दो जून को केवल हिमाचली पहलवान ही अखाड़े में बुलाए जाएंगे। इस दिन झंडी की माली के लिए मोटरसाइकिल इनाम में दिया जाएगा।

तीन जून को महिला पहलवानों को प्रोत्साहित करने के लिए ओपन महिला कुश्ती मैच मैट पर करवाया जाएगा, जिसमें विजेता को कार दी जाएगी। चार जून को पुरुष पहलवानों का खुला दंगल होगा और सारी कुश्तियों में जीतने वाले पहलवानों को एक-एक बलटोही इनाम में दी जाएगी।
पांच जून को पुरुषों के ओपन दंगल में विजेता पहलवान को ट्रैक्टर और उपविजेता को कार मिलेगी। इसके अलावा करीब 150 बलटोहियां और 700 गागरें, एलईडी व लाखों रुपये के नकद इनाम भी दिए जाएंगे।

मेले में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान भाग लेंगे। पिछली बार ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने मेले में पहलवानों का हौसला बढ़ाया था। इसके अलावा कमेटी ने तीन से छह जून तक दिन में चौगान गंगथ में सांस्कृतिक कार्यक्रम, दो और तीन जून को मालखाना मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाने का भी फैसला लिया है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...