आजादी के सात दशक बाद सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने पर विधायक का किया धन्यवाद

--Advertisement--

Image

बकलोह – भूषण गूरुंग

भटियात क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुनूहटट्टी के गांव छम्बर में ग्रामवासियों की और से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्याथिति के रूप में मुख्यसचेतक एवं विधायक विक्रम सिंह जरयाल ने शिरकत की। ग्रामवासियों को आजादी के सात दशक बाद सड़क सुविधा उपलब्ध होने के उपलक्ष में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विधायक के गांव छम्बर पहुंचने पर पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों द्बारा भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने विधायक विक्रम जरियाल को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

छम्बर के अलावा मेल पंचायत के चार ग्रामवासियों ने विधायक विक्रम जरियाल का सड़क सुविधा उपलब्ध होने पर आभार व्यक्त किया।

गांव के कुछ एक बुजुर्ग लोगों ने विधायक के आभार व्यक्त संबोधन में बताया कि कई सालों से हम गांववासी सड़क सुविधा के लिए तरसते आए हैं।

कई सरकारें आई और कई चली गई लेकिन इस गांव पर किसी ने भी अपनी नजर दौड़ाने की कोशिश नहीं की लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में लोगों को सड़क सुविधा की सौगात मिली है।

लोगों के आभार व्यक्त के उपरांत विधायक विक्रम जरियाल ने भी लोगों का उनका सम्मान समारोह रखने पर आभार अभिनंदन व्यक्त किया।

जिसके उपरांत विधायक ने लोगों को सरकार द्बारा चलाई जाने वाली कई योजनाओं से अवगत करवाया।

विधायक ने अपने संबोधन में बताया कि जितनी भी योजनाएं चलाई जा रही हैं वो भाजपा सरकार की उपलब्धि है और इन योजनाओं का लाभ लोगों को निरंतर दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के उपरांत विधायक विक्रम जरयाल ने लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकतर समस्याओं का मौके पर निपटारा किया ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...