कृषि उपज मंडी समिति के नवनियुक्त चेयरमैन संजीव शर्मा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में भरी हाजरी, भाजपा सरकार और संगठन का जताया आभार

--Advertisement--

Image

चिन्तपूर्णी – शिव गुलेरिया

मंदिर न्यास चिंतपूर्णी के पूर्व ट्रस्टी एवं भाजपा संगठन जिला के देहरा जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा प्रदेश सरकार द्वारा कृषि उपज मंडी समिति का चेयरमैन मनोनीत करने के पश्चात माता रानी चिंतपूर्णी की पावन पिंडी के दर्शन करने पहुंचे।

इस मौके पर चिंतपूर्णी बाजार के दुकानदारों, स्थानीय बाशिंदों और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने संजीव शर्मा का भव्य स्वागत किया संजीव शर्मा ने भी स्वागत करने पहुंचे सभी लोगों काआदर सत्कार किया।

वही बताते चलें संजीव शर्मा बहुत कम उम्र से भाजपा के कार्यकर्ता के रूप मेंअपनी सेवाएं देनी शुरू की थी लगभग 25 से 30 वर्ष का राजनीतिक अनुभवहोने के साथ-साथ उन्हें भाजपा का संकट मोचन भी कहा जाता है।क्योंकि कई बार उन्होंने भाजपा को संकट से निकाला है।

जिसमें प्रमुख रूप से देहरा विधानसभा से निर्मल सिंह को मंडल अध्यक्ष बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई थी।वही पत्रकारों से बातचीत करते हुए संजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना,केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर,संगठन मंत्री पवन राणा का विशेष रूप से धन्यवाद किया।

पत्रकारों कृषि उपज मंडी का चेयरमैन बनने के पश्चात प्राथमिकताओं के बारे में पूछे गए सवाल के बारे में उन्होंने कहा 4 साल से चेयरमैन ना होने के कारण लटके हुए कामों कोपूरा करने की कोशिश होगी और किसानों को मंडियों में आने वाली समस्या को दूर किया जाएगा और प्रदेश में भाजपा की सरकार को रिपीट करने में पूरा जोर लगाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...