प्रदर्शन के दौरान जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप, कांग्रेस सचिव पर एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं धर्मपुर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे चंद्रशेखर के खिलाफ पुलिस थाना धर्मपुर में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि उपमंडल निवासी जौंकी राम, बसंत सिंह और जीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि 2 मई को मंडल कांग्रेस ने धर्मपुर एसडीएम कार्यालय के बाहर सत्याग्रह आंदोलन किया। इसमें कांग्रेस नेता ने अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाली जातियों को उनके उपनाम से संबोधित कर उनका अपमान किया।

इससे अनुसूचित जाति के लोगों को भारी ठेस पहुंची है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामले की जांच डीएसपी रैंक के अधिकारी करेंगे। उधर, आरोपी कांग्रेस नेता ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...