मां के साथ आश्रम में रह रहे शाहपुर नेरटी के युवक ने निगला जहरीला पदार्थ

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

जिला ऊना के अम्‍ब में लडोली पंचायत के तहत थड़ा में 20 वर्षीय युवक ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगडऩे पर उसे सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया। यहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया, लेकिन स्वजन उसे किसी निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए हैं।

युवक की पहचान साहिल कुमार पुत्र रजनीश कुमार चूड़था डाकघर नेरटी तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है साहिल यहां थड़ा में करीब पांच साल से मां के साथ एक आश्रम में रहता है। दोपहर अचानक उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। साहिल ने जहरीला पदार्थ किन कारणों से निगला, इसका पता नहीं चला है।

थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...