दो शातिरों ने चतुराई से व्‍यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकले 51 हजार

--Advertisement--

Image

नालागढ़- सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत एटीएम कार्ड बदलकर शातिरों ने सनेड़ के एक व्यक्ति के खाते से 51,480 रुपये निकाल लिए। मानपुरा पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दर्ज बयान में पोला राम ने बताया कि 26 अप्रैल को खरूनी स्थित एटीएम में पैसे निकालने गया। इस बीच दो और व्यक्ति एटीएम बूथ में घुस गए। उन दोनों में से एक ने यह कहकर कार्ड मशीन से निकाल लिया कि आप कार्ड गलत डाल रहे हो। इस बीच उसने कार्ड की अदला-बदली कर दी और दोनों वहां से चले गए।

पोला राम बदले हुए कार्ड से पैसे निकालने की कोशिश करता रहा, लेकिन उसके पैसे नहीं निकले। इस इस बीच शातिरों ने पोला राम के कार्ड से 51,480 रुपये निकाल लिए। पोला राम को पैसे निकलने का मैसेज आया। इसके बाद पुलिस के पास पहुंचे। डीएसपी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...