जनमंच में जेओए आइटी भर्ती के सवाल पर जवाब नहीं दे पाई मंत्री सरवीण चौधरी, वीडियो हो रही वायरल, पढ़ें पूरा मामला

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धमेटा में रविवार को जनमंच कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने समस्याएं सुनी। कार्यक्रम में जेओए (जूनियर आफिस असिस्टेंट) आइटी पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थी भी मौजूद थे।

अभ्यर्थियों ने परिणाम को लेकर सरकार का पक्ष जानना चाहा तो मंत्री स्पष्ट जवाब नहीं दे पाईं और आश्वासन देकर वहां से निकल गईं। मंत्री के तर्क की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है।

जेओए आइटी भर्ती का परिणाम डेढ़ साल से लटका है और इस बाबत अभ्यर्थियों ने सरकार का रुख जानना चाहा। इस पर मंत्री सरवीण ने जवाब दिया कि दक्षता एवं क्षमता के आधार ही सरकार नौकरियां दी जा रही हैं, जो मेरिट में आएगा उसे नौकरी मिल जाएगी।

इसके बाद उन्होंने अभ्यर्थियों से विभाग के बारे में पूछा और उन्हें पता चला कि जेओए आइटी पोस्ट कोड 817 की बात हो रही है। इस पर मंत्री ने कहा कि जल्द परिणाम आ जाएगा। यह कहकर मंत्री वहां से चली गईं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...