दाड़ी आईटीआई प्रशिक्षुओं ने बना दी रिवर्स गियर में चलने वाली बाइक, बिजली और पेट्रोल से चलेगी

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) दाड़ी (धर्मशाला) के प्रशिक्षु छात्रों ने रिवर्स गियर में चलने वाली बाइक बनाई है। इस बाइक में एक ऐसा उपकरण लगाया गया है, जिसे दबाने के बाद बाइक को रिवर्स गियर पर भी चलाया जा सकता है।

इसे बिजली की बैटरी से भी चलाया जा सकेगा और पेट्रोल से भी चला सकते हैं। इसलिए इसे कोंबो बाइक नाम दिया गया है। हालांकि अभी तक इसका ट्रायल चला हुआ है, लेकिन प्रशिक्षुओं का यह प्रयास काफी हद तक सफल हो चुका है।

इस कोंबो बाइक को बनाने के लिए प्रशिक्षु छात्रों को संस्थान के प्रिंसिपल मुनीष कुमार राणा, मोटर मेकेनिक व्हीकल ट्रेड के इंस्ट्रक्टर संदीप कुमार और घनश्याम पुरी का मार्गदर्शन मिला है।

यह बाइक 200 किलोग्राम से ज्यादा का वजन उठाकर भी सड़कों पर सरपट दौड़ सकती है। बाइक में रिवर्स गियर की व्यवस्था होने से अब चालक को सुविधा होगी, क्योंकि बाइक चाहे चढ़ाई चढ़ रही हो या फिर उतराई में हो, उसे अगर रिवर्स करने की जरूरत पड़ी तो आसानी से हो सकेगी।

खासकर उतराई उतरते समय बाइक को पीछे करने में चालक को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। कई बार सड़क तंग होने पर बाइक चालक अकसर सामने से आ रही गाड़ी को पास देने में असमर्थ हो जाते हैं और बाइक पीछे करने में चालक को जोर आजमाइश करनी पड़ती है।

15 दिन में तैयार कर दी कोंबो बाइक 

आईटीआई के मोटर मेकेनिक व्हीकल ट्रेड के प्रशिक्षु छात्रों साहिल, निखिल, सागर, अंकुश सैणी, केशव, सुमित, विकास, रिजुल, अखिल, अभिषेक, अंकुश, सैलेश व क्रांतिक ने अपने ट्रेड के इंस्ट्रक्टरों के सहयोग से कोंबो बाइक को मात्र 15 दिन में तैयार किया है।

इसमें 72 वोल्टाज की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा रियर डिस्क ब्रेक को भी बाइक में स्थान दिया गया है। यह बाइक 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बैटरी के सहारे दौड़ सकती है। संस्थान के अनुदेशकों और प्रशिक्षु छात्रों ने इसे पीपीपी मोड पर तैयार किया है।

मुनीष कुमार राणा, प्रिंसिपल, आईटीआई दाड़ी के बोल 

प्रशिक्षु छात्रों ने मोटर मेकेनिक व्हीकल ट्रेड के इंस्ट्रक्टरों के मार्गदर्शन में कोंबो बाइक तैयार की है। इस बाइक को जल्द ही बाजार में उतारा जाएगा। 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...