वृद्धजनों को बगैर आय सीमा के दी जाने वाली सामाजिक सुरक्षा पैंशन हेतू सर्वव्यापक अभियान शुरूः उपायुक्त

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जसवाल

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा बजट स्पीच में प्रदेश सरकार द्वारा 60 वर्ष से ऊपर के सभी पात्र व्यक्तियों को नई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। जिसके चलते अब पात्र व्यक्तियों को बढ़ी हुई पेंशन प्रदान की जाएगी ।

उपायुक्त कांगड़ा डॉ.निपुण जिंदल ने कहा कि हिमाचल सरकार द्वारा प्रदेश के सभी 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के वृद्धजनों को बगैर आय सीमा के दी जाने वाली पैंशन हेतू एक सर्वव्यापक अभियान की शुरूआत की है ताकि कोई भी पात्र वृद्धजन सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित न रहे।

उपायुक्त ने बताया कि इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतू शहरी स्थानीय निकायों तथा पंचायतों की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए धर्मशाला व पालमपुर के नगर निगम के आयुक्त तथा जिला के सभी नगर परिषदों व नगर पंचायतों के कार्यकारी अधिकारियों व जिला के सभी समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश जारी किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि सम्बन्धित क्षेत्र के पार्षदों, वार्ड सदस्य तथा पंचायत स्तर पर पंचायत सचिवों द्वारा इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा कि उनके क्षेत्र से कोई भी पात्र वरिष्ठ नागरिक सामाजिक सुरक्षा पैंशन से वंचित न रहे।

उपायुक्त ने बताया कि सरकारी सेवा की पैंशन ले रहे वृद्ध दम्पति अथवा आयकरदाता वृद्ध दम्पति बिना किसी आय सीमा की शर्त के दी जाने वाली वृद्धावस्था पैंशन प्राप्त करने के हकदार नहीं होंगे।

वृद्धावस्था का लाभ केवल उन वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा जिनमें दम्पति में से किसी को सरकारी सेवा की पैंशन न मिल रही हो अथवा दंपति में से कोई आयकरदाता न हो ताकि सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना का लाभ जरूरतमंदों को मिल सके।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त बिना किसी आय सीमा के सभी श्रेणियों के पैंशन हेतू पात्र आवेदकों को ग्राम सभा के अनुमोदन की आवश्यकता नहीं होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...