नशा माफिया पर बड़ी कार्रवाई, हैरोइन की खेप के साथ 4 युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

नशा माफिया के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की गई है। हरोली उपमंडल के तहत बाथड़ी, सिंगा और लोअर बढेड़ा में करीब 14.58 ग्राम हैरोइन के साथ 4 युवकों को दबोचा गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने हनुमान मंदिर बाथड़ी के समीप नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक थार जीप पुलिस टीम की तरफ आई। पुलिस पार्टी को देखकर जीप चालक गाड़ी को भगाने लगा, जिसे पुलिस ने काबू कर लिया।

कागजात चैकिंग के दौरान युवक के कब्जे से 6.62 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसे पॉलीथीन में छिपा कर रखा था। चिट्टा रखने के आरोप में पुलिस ने बंगाणा के लठियानी निवासी अंकित रायजादा को गिरफ्तार कर लिया।

दूसरे मामले में सिंगा चौक पर पुलिस ने गश्त के दौरान 2 युवकों को चिट्टा संग काबू किया है। आरोपियों की पहचान अंकित कुमार व सूरज कुमार दोनों निवासी नंगल डैम के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 1.84 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

तीसरे मामले में लोअर बढ़ेड़ा में पुलिस ने एक युवक को चिट्टे के साथ काबू किया है। आरोपी की पहचान अक्षय कुमार निवासी तनोह बंगाणा के रूप में हुई है, जिसके पास से 6.16 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है।

एडिशनल एसपी प्रवीण धीमान ने मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किए हैं। उन्होंने कहा कि नशा माफिया के खिलाफ जारी पुलिस की इस कार्रवाई को निरंतर अमल में लाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...