सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रचार समिति के अध्यक्ष बनने पर ज्वालामुखी में बंटे लड्डू

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी – ज्योति शर्मा 

ज्वालामुखी बस अड्डे के पास आज कांग्रेसी नेताओं ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरदेव कमर ने कहा की पार्टी हाईकमान द्वारा सुखविंदर सिंह सुक्खू को कांग्रेसी प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाकर बहुत बड़ी जिम्मेवारी दी गई है। जिसके लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के लोग हाईकमान के धन्यवाद करते हैं।

जिन्होंने आम गरीब परिवार से जुड़े एक साधारण व्यक्तित्व और संगठन से जुड़े व्यक्ति को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। जो राजा वीरभद्र सिंह के बाद आज 40 साल के बाद किसी दूसरे व्यक्ति को मिली है जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है।

उन्होंने बताया कि रानी प्रतिभा सिंह को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष और मुकेश अग्निहोत्री को नेता प्रतिपक्ष के पद पर नियुक्त करके कांग्रेस पार्टी ने त्रिदेव का गठन किया है। जो आने वाले समय में भाजपा को चारों खाने चित कर के प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने जिला कांगड़ा से पवन काजल को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर जिला कांगड़ा का मान सम्मान बढ़ा है और प्रदेश के कांग्रेसी त्रिदेव के नेतृत्व में भाजपा की सरकार को गिराकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को बहाल करेंगे।

इस मौके पर उनके साथ कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...