गोली कांड में गिरफ्तार सातों व्यक्ति बरशैणी के, कुल्लू में गोली कांड से हुई ड्राइवर की मौत में है यह दोषी

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

बरशैंणी में गोली चलने से हुई योगेश की मौत के मामले में आज कुल्लू पुलिस ने 7 लड़कों को गिरफ्तार किया है। एएसपी कुल्लू संसार चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि सातों लड़के 27 अप्रैल की शाम को रात तक योगश की गाड़ी में अलग-अलग समय पर उसके साथ थे।

27 अप्रैल 2022 को मृतक योगेश अपनी सैंट्रो कार में भुंतर गया था यह सभी लड़के भी भुंतर आये थे। दो लड़के भुंतर से ही योगेश की कार में बैठ गये और सभी जरी में फिर एकत्र हुए।

जहां इन्होने शराब बगैरह पी कर जरी के मेले में डांस किया फिर जितेंद्र, सुरेंद्र, महेश्वर, अनिकेत व ठाकुर चंद उसकी गाड़ी में ज़री से बरशैणी को आये। रास्ते में उचधार में इन्होंने फिर शराब का सेवन किया ।

करीब 11 बजे रात बरशैणी पहुंचे वहां जितेंद्र, महेश्वर व सुरेंद्र उतर गये। ठाकुर चंद व रिंकु गाड़ी मे योगेश के साथ बरशैणी डैम तक गये वहां से फिर वापिस आये।

डैम पर इन्हे विनोद व ऋषि ठाकुर मिले जो बरशैणी की तरफ आ रहे थे, इन दोनों को भी योगेश ने गाड़ी में बिठाया। करीब 11:40 बजे बरशैणी पहुंचकर उन्होने ठाकुर चंद को उसके घर जाने वाले रास्ते के पास उतार दिया व गाड़ी मोड़कर थोड़ी दूर फिर कार रोकी यहां पर ऋषि व विनोद को उतरना था।

गाड़ी रुकने के बाद यह चारों गाड़ी में ही बातचीत कर रहे थे। करीब एक मिनट बाद ही गाड़ी पर बंन्दूक का फायर हुआ। गोली का फायर कार की विडस्क्रीन से सामने की तरफ हुआ है व विडस्क्रीन में गोली से छेद हुआ है, गोली योगेश के गले में लगी जो कि ड्राईविग सीट पर बैठा था।

एएसपी कुल्लू ने कहा कि इस मामले में आईपीसी की धारा 302 के अलावा धारा 120 बी भी जोड़ दी गई है। कल अभियुक्तो को अदालत में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार किए व्यक्तियों की पहचान सुरेंद्र पुत्र वीर सिंह गांव व डा. बरशैणी उम्र 19 साल।

महेश्वर सिंह पुत्र पूर्ण चंद गांव व डा. बरशैणी, उम्र 22 साल।

ठाकुर चंद पुत्र पूर्ण चंद गांव व डा. बरशैणी, उम्र 26 साल।

ऋषि ठाकुर पुत्र थान सिंह गांव व डा. बरशैणी, उम्र 26 साल।

विनोद कुमार पुत्र प्यारे लाल गांव व डा. बरशैणी, उम्र 25 साल।

जितेंद्र पुत्र चोवे राम गांव व डा. बरशैणी, उम्र 22 साल।

अनिकेत पुत्र पुरषोतम लाल गांव व डा, बरशैणी, उम्र 19 साल है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एम्स बिलासपुर में वैज्ञानिक बी और लैब टेक्नीशियन की भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि और वेतन

हिमखबर डेस्क  एम्स बिलासपुर के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अंतर्गत संचालित...

दादा पोता गोली कांड: दादा बोला बहू को मारी थी गोली, चपेट में आ गया पोता

हिमखबर डेस्क  बल्ह घाटी की लोहारा पंचायत के रिंज गांव...

सरकार ने तय किया सिलिंडर का नया ”कोटा”, जानें किसे मिलेगी कितनी गैस ?

हिमखबर डेस्क  केंद्र सरकार और पेट्रोलियम मंत्रालय ने देशभर में...