हिमाचल में नौकरी: 4 और 5 मई को होंगे कैंपस साक्षात्कार, मिलेगा 2.2 लाख वेतन; जाने डिटेल

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

हिमाचल में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। प्रदेश के सोलन और चंबा जिला में सैंकड़ों पदों पर भर्ती होने जा रही है।

कैंपस साक्षात्कार 4 और 5 मई को आयोजित किए जाएंगे। जिसमें देश सहित प्रदेश की मल्टीनेशनल कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी। चयनित युवाओं को अच्छा वेतन दिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि चयनित अभ्यर्थियों को 2.2 लाख सालाना वेतन मिलेगा। यह साक्षात्कार सोलन और चंबा जिला में आयोजित किए जाएंगे।

जानकारी देते हुए सोलन के जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने बताया कि एक्सिस बैंक, मै. ग्रुप एसईबी इंडिया प्राईवेट लिमिटिड, मै. बीजेके सोलयुशनज प्राईवेट लिमिटिड में विभिन्न श्रेणियों में 125 पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

इन 125 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 5 मई, 2022 को जिला रोजगार कार्यालय सोलन में सुबह 10:00 बजे से शुरू होंगे।

उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाणपत्र सहित जिला रोजगार कार्यालय सोलन पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है।

जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इन पदों के लिए योग्यता 12वीं, ग्रेजुएट, आईटीआई, इलेक्ट्रीकल एंड फिटर (अपरेंटिस) निर्धारित की गई है।

इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए 01792-227242, मोबाईल नंबर 70189-18595 तथा 78768-26291 पर संपर्क कर सकते हैं।

इसी तरह से चंबा जिला में जिला रोजगार कार्यालय रंग महल चंबा में 4 मई को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें एचसीएल टेक्नोलॉजी द्वारा नोएडा में ट्रेनी, आईटी इंजीनियर व एसोसिएट्स के पदों को भरा जाएगा। जिसमें प्रशिक्षण अवधि के दौरान वेतन 10 हजार रुपए रखा गया है इसके बाद 2.2 लाख सालाना वेतन दिया जाएगा।

कैंपस साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 12वीं गणित विषय सहित 2021 एवं 2022 में 60 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में उम्मीदवार को ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी, जिसमें गुणात्मक तर्क, निबंध लेखनए सामान्य अंग्रेजी आदि के प्रश्न होंगे।

इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व बायोडाटा के साथ जिला रोजगार कार्यालय चंबा में 4 मई को सुबह 11 बजे उपस्थित हो जाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टीबी मुक्त हमीरपुर के लिए डीसी ने किया 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ

लगभग 1.70 लोगों की जांच करेंगी स्वास्थ्य विभाग की...

एक फैसले का असर, हाई स्पीड से चढ़ा शेयर बाजार, सोना-चांदी के दाम भी फिसले

हिमखबर डेस्क  ईरान के साथ पांच दिन युद्ध टालने के...

बाबा बालक नाथ के दरबार में 10 दिन में बिका ₹60 लाख का प्रसाद, सात समंदर पार से आ रही भारी डिमांड

हिमखबर डेस्क  उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर...