गुप्त सूचना पर घर में दबिश देने पहुंची एसआईयू टीम पर धारदार हथियार से हमला, हेड कांस्टेबल घायल

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बल्ह थाना के तहत कडयाहूं गांव में गुप्त सूचना के आधार पर चिट्टा तस्कर के घर दबिश देने पहुंचे विशेष जांच यूनिट (एसआईयू) पर आरोपी दो भाइयों ने तेज धारदार हथियार (दराट) से जानलेवा हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।

इस हादसे में हेड कांस्टेबल को हाथ पर गहरी चोट लगी है। सूचना मिलते ही बल्ह थाना से अतिरिक्त पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और आरोपियों को गांव के समीप जंगलों से धर दबोचा।

पुलिस ने आरोपियों के घर से आठ ग्राम चिट़्टा भी पकड़ा है। हमलावरों पर हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और एनडीपीएस एक्ट के तहत बल्ह थाना में दर्ज किया गया है।

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एसएआईयू की टीम पांच सदस्यीय थी। हादसे में घायल हेड कांस्टेबल इस टीम की अगुवाई कर रहे थे।

घर में मौजूद धर्मेंद्र और उसके भाई सोहन लाल ने टीम के साथ बहस शुरू कर दी। बात अधिक बढ़ी तो धर्मेंद्र ने दराट लेकर सोहन लाल के साथ पुलिस टीम पर हमला कर दिया। दराट के वार से हेड कांस्टेबल घायल हो गया।

सूचना मिलते ही एसएचओ कमलेश की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची और हमलावरों को पकड़ा। घायल को रति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां हेड कांस्टेबल हाथ पर पांच टांके लगे हैं। दोनों को गिरफ्तार कर मेडिकल करवाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...