भरमौर हेलीपैड़ में कल आयोजित होगा जनमंच कार्यक्रम, वन मंत्री राकेश पठानिया करेंगे अध्यक्षता

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग
उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि ज़िला का 26 वां जनमंच कार्यक्रम भरमौर विधानसभा क्षेत्र के तहत हेलीपैड़ में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वन, युवा सेवाएं और खेल मंत्री राकेश पठानिया करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम 1 मई (रविवार) को हेलीपैड़ में आयोजित होगा ।
जनमंच कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र भरमौर के तहत 12 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। इनमें ग्राम पंचायत भरमौर, संचुई, प्रंघाला, हडसर, चोभिया, घरेड,पूलन, खणी, कुठेहड, दुर्गेठी, गरोला एवं ग्रीमा  शामिल हैं।
इस दौरान विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ ,स्वास्थ्य शिविर और विभिन्न तरह के प्रमाण पत्र भी बनाए जाएंगे। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि वे इस जनमंच कार्यक्रम का भरपूर फायदा उठाएं।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...