श्रीमद् भागवत कथा प्रथम दिवस

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा स्थानीय क्योंथल बैंक्वेट हॉल खलीनी में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। प्रथम दिवस की कथा के प्रारम्भ में बालकृष्ण महाजन, सुनील शर्मा, नीरज शर्मा और विजय अर्की वालों ने पूजन किया।

प्रथम दिवस की कथा में आशुतोष महाराज की शिष्या भागवताचार्या कथा व्यास साध्वी भाग्यश्री भारती ने श्रीमद् भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि भागवत महापुराण को वेदों का सार कहा जाता है। साध्वी ने श्रीमद्भागवत महापुराण की व्याख्या करते हुए बताया कि श्रीमद्भागवत अर्थात जो से युक्त है अर्थात चैतन्य, सौंदर्य, ऐश्वर्य यानी वह कथा जो हमारे जड़वत जीवन में चैतन्यता का संचार करती है। जो हमारे जीवन को सुंदर बनाती है वह श्रीमद् भागवत कथा है।

साध्वी ने बताया कि यह ऐसीअमृत कथा है जो देवताओं के लिए भी दुर्लभ है। इसलिए परीक्षित ने स्वर्ग अमृत की बजाय कथामृत की ही मांग की।कथा के दौरान उन्होंने वृंदावन का अर्थ बताते हुए कहा कि वृंदावन इंसान का मन है।कभी-कभी इंसान के मन में भक्ति जागृत होती है, परंतु वह जागृति स्थाई नहीं होती।

इसका कारण है कि हम ईश्वर की भक्ति तो करते हैं पर हमारे अंदर वैराग्य व प्रेम नहीं होता। इसलिए वृंदावन में जाकर भक्ति देवी तो तरुण ही हो गई पर उसके पुत्र ज्ञान और वैराग्य अचेत और निर्बल पड़े रहते हैं।उनमें जीवंतता और चैतन्यता का संचार करने हेतु नारद जी ने भागवत कथा का ही अनुष्ठान किया। जिसको श्रवण कर वह पुनः जीवन्त और सफल हुए थे।

व्यास जी कहते हैं कि भागवत कथा एक कल्पवृक्ष की भांति है, जो जिस भाव से कथा श्रवण करता है वह उसे मनोवांछित फल देती है। अशोक शर्मा महाधिवक्ता हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कथा में विशेष रूप से पहुंचकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया एल। कथा का समापन प्रभु की मंगल आरती से किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...