नर्सिंग कालेज की छात्राओं ने रैली निकाल कर दी ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

स्तन कैंसर के प्रति महिलाओं को जागरूक करने और समय से इलाज कराने का आह्वान करते हुए अकाल नर्सिंग कॉलेज बड़ू साहब की छात्राओं ने केएनएच से शिमला के रिज मैदान तक रैली निकाली। छात्राओं ने रिज मैदान पर नुक्कड़ नाटक कर महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान खनिता वर्मा असिस्टेंट प्रोफ़ेसर अकाल नर्सिंग कॉलेज बड़ू साहिब ने बताया कि आज के समय मे महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की समस्या लगातार बड़ रही है। ब्रेस्ट कैंसर हिमाचल की महिलाओं में भी लगातार बड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि इसका एक कारण महिलाओं द्वारा स्तनपान न करवाना भी है। शहर की महिलाएं व्यस्तता के कारण बच्चों को दूध कम पिला पाती हैं।

जिस कारण इसके मरीज गांवों के मुकाबले शहरों में ज्यादा हैं। रैली व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि ब्रेस्ट कैंसर के प्रति महिलाएं सचेत हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...