चंबा में दिल्‍ली के दो युवकों से चिट्टा बरामद, पुलिस ने गश्‍त के दौरान की कार्रवाई

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

जिला चंबा में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। यहां पुलिस ने दिल्ली के दो युवकों से 68.11 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान विक्की पुत्र रविंद्र निवासी 1921 टी हॉट्स प्रगति कैंपस सुंदर बिहार वेस्ट दिल्ली व हेमंत पुत्र कालू निवासी रोहिणी सेक्टर 204 ए 225 नई दिल्ली के रूप में हुई।

चंबा पुलिस को यह सफलता उस समय हाथ लगी जब पुलिस की टीम सदर थाना प्रभारी सकीनी कपूर की अगुवाई में चंबा जोत खजियार मार्ग पर गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक खजियार मार्ग पर गजनुई अस्पताल के पास बैठे हैं। जिनके पास नशा मौजूद है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो दोनों युवकों ने अपने साथ लिए कैरी बैग को फेंक दिया और भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने वहां से भाग रहे दोनों युवकों को धर दबोचा व फेंके हुए कैरी बैग को अपने कब्‍जे में ले‍ लिया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें देखा तो 68.11 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

पुलिस ने दोनों युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया व सदर थाना चंबा में मादक द्रव्य पदार्थों के तह मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी हेड क्वार्टर अभिमन्यु वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि चिट्टे की खरीद-फरोख्त को लेकर दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...