स्कूल में स्टाफ कम… छात्र तंग, बच्चों के प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत प्रतिनिधियों संग उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नड्डल में रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर स्कूली बच्चों के प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत प्रतिनिधियों संग शुक्रवार को मुख्यालय पहुंचकर उपायुक्त डीसी राणा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने उपायुक्त से जल्द पाठशाला में रिक्त पदों को भरकर राहत प्रदान करने की गुहार लगाई।

उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन पंचायत प्रतिनिधियों व बच्चों ने कहा है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नड्डल में बीते कई वर्षों से अध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं। पाठशाला में करीब 250 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, लेकिन उन्हें स्टाफ की कमी के कारण उचित शिक्षा नहीं मिल पा रही है। ऐसे में उन्हें अब अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है।

उन्होंने कहा कि कई बार मांग करने के बावजूद भी रिक्त पदों को भरा नहीं जा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप कई बच्चों ने पाठशाला से पलायन कर लिया है। उन्होंने जल्द से जल्द स्कूल में रिक्त पदों को भरा जाए ताकि वे गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्राप्त कर सकें।

बहरहाल, नडडल पाठशाला में अध्यापकों की कमी के चलते पठन- पाठन व्यवस्था बुरी तरह चरमरा कर रह गई है।

उधर, उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है कि जल्द ही शिक्षा विभाग से वास्तुस्थिति की जानकारी हासिल कर सकारात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...