मारपीट में घायल हुए 40 वर्षीय अमरजीत ने पीजीआइ में तोड़ा दम, साथी युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

पुलिस थाना लंबागांव के तहत संघोल पंचायत के खाल्टा गांव के एक व्यक्ति जिसके साथ कुछ दिन पहले मारपीट हुई थी। शुक्रवार दोपहर को उसकी पीजीआइ चंडीगढ़ में मौत हो गई।

40 वर्षीय अमरजीत उर्फ फोमा गंभीर हालत में चार दिन से पीजीआइ में उपचाराधीन थे। उनके स्‍वजन की शिकायत पर लंबागांव पुलिस ने खाल्टा गांव के रवि नाम के युवक को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार रवि व फोमा 15 अप्रैल को साथ लगते संधोल में मेला देखने गए हुए थे। वापसी पर दोनों ने हारसीपतन में ब्यास नदी के किनारे एक साथ शराब पी थी। उसके बाद दोनों घर वापस आ गए थे। लेकिन फोमा के सिर व शरीर पर चोटें लगी हुई थी।

24 अप्रैल तक अमरजीत घर में ठीक रहा। लेकिन 25 अप्रैल को उसके सिर में दर्द हुआ और उसकी तबयीत खराब होने लगी। तबीयत खराब होने पर घरवाले उसे जयसिंंहपुर अस्पताल ले आए, जहां  से उसे पालमपुर रेफर कर दिया।

पालमपुर अस्पताल मे मृतक के सिर चोट को देखते हुए टांडा अस्‍पताल भेज दिया गया। लेकिन यहां से उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। चंडीगढ़ में उपचार के दौरान अमरजीत उर्फ फोमा ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। मृतक के छोटे भाई की पत्नी अनु ने 27 अप्रैल को आरोपित रवि कुमार के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवा दी थी।

मामले की पुष्टि हुए लंबागांव पुलिस के डीएसपी बीडी भाटिया ने बताया की लंबागांव पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...