मंदिर में माथा टेकने के बाद मूर्ति से सोने का टीका ले उड़ा चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल के तहत धुंदला के जमासनी माता मंदिर में माता की मूर्ति से सोने का टीका चोरी हो गया है। चोरी की घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक चोर माता के मंदिर में अंदर माथा टेकता है, उसके बाद माता की मूर्ति से सोने का टीका चुरा कर खिसक जाता है।

यह घटना शुक्रवार 3 बजे के करीब की बताई जा रही है, जब एक अज्ञात व्यक्ति दोपहर के समय जमासनी माता मंदिर में माथा टेकने के लिए आता है, लेकिन माता की मूर्ति से सोने का टीका चुराकर ले जाता है।

मंदिर प्रबंधकों को माता की मूर्ति से सोने का टीका चोरी होने का पता उस समय चला, जब प्रतिदिन की तरह माता का शृंगार किया जाना था तो माता के माथे पर लगा सोने का टीका गायब पाया गया।

बंगाणा पुलिस जांच में जुटी

आनन-फानन में मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की वीडियो फुटेज को खंगाला गया तो उसमें पता चला कि एक अज्ञात व्यक्ति माता की मूर्ति से सोने का टीका चुराता दिखाई दे रहा है। इसके बाद उक्त चोरी की सूचना बंगाणा पुलिस को दी गई।

एसएचओ प्रेमपाल शर्मा ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने जमासनी माता मंदिर में उक्त चोरी की घटना के संबंध में आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए हैं। सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर चोर को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने चोर की तलाश शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...