छह मई को रोजगार मेला लगाएगा निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग, साक्षात्कार लेंगी 50 कंपनियां

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश के निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नौकरी के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग छह मई को रोजगार मेला लगाएगा। सोलन के बाहरा विवि में मेला लगेगा।

आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि प्रदेश के निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को आयोग नौकरी के अवसर मुहैया करवाने के लिए मंच उपलब्ध करवा रहा है।

छह मई को करीब 50 निजी कंपनियां बाहरा विश्वविद्यालय सोलन में साक्षात्कार लेंगी। एक हजार से अधिक विद्यार्थियों के मेले में शामिल होने के आसार हैं।

विश्वविद्यालय, कॉलेज, आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों के विद्यार्थी इसमें शामिल हो सकेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...