बस व कार की जोरदार टक्कर, दो लोग घायल

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

मंडी जिला के जोगेंद्रनगर में मकरीड़ी के नजदीक बस-कार की टक्कर में कार सवार दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर पहुंचाया गया है। पुलिस की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। बस व कार चालक के बयान दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई है।

कार हादसे में घायल व्‍यक्ति।

घायलों की पहचान विनोद निवासी कपाह, रविकांत निवासी सनोर, धर्मपुर के रूप में हुई है। कार सवार दोनों धर्मपुर से जोगेंद्रनगर की ओर आ रहे थे तभी मकरीड़ी के नजदीक यह हादसा हो गया।

जोगेंद्रनगर पुलिस थाना के एएसआइ लाल चंद ने सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज कर जरूरी कानूनी कार्रवाई की।

थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद बस और कार की टक्कर से कार सवार दो लोगों को चोटें पहुची हैं जिन्हें पुलिस की निगरानी में उपचार दिलाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...