मकान में घुसकर पालतू कुत्ते को उठा ले गया तेंदुआ, सीसीटीवी में कैद

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा में तेंदुआ मकान में घुसकर पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया। मामला शहर के साथ लगते ओबडी मोहल्ले का बताया जा रहा है। तेंदुए का हमला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जानकारी के अनुसार घर के भीतर घात लगाकर तेंदुआ एक पालतु कुत्ते को उठा ले गया।

वहीं, वन विभाग का दावा है कि जंगलों में लगी आग के कारण अब जंगली जानवर, रेंगने वाले जीव रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे हैं और लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। लोग अपनी सहूलियत के लिए जंगलों को आग के हवाले कर रहे हैं। इससे करोड़ों की वन संपदा राख हो रही है।

वहीं, जंगल में रहने वाले जानवर, रेंगने वाले जीव रिहायशी क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों के लिए खतरा बन रहे हैं। डीएफओ चंबा अमित मेहरा ने पुष्टि करते हुए बताया कि जंगलों की आग के कारण ही तेंदुए, सांप आदि रिहायशी क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...