शिलान्यास तक ही सीमित रहा भलाड पशु औषधालय का भवन

--Advertisement--

Image

भलाड – शिबू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के अधीन ग्राम पंचायत भलाड़ में करीबन 25 साल पहले खुला पशु औषधालय भलाड़ आज भी खस्ताहाल जंजघर में चल रहा है तथा विधायक अर्जुन सिंह द्वारा शिलान्यास करने के बाद भी इसका निर्माणकार्य शुरू नहीं हो पाया है।

खस्ताहाल जंजघर में सरकारी कर्मी अपनी जान को जोखिम में डालकर अपना दायित्व निभा रहे हैं। इसके भवन निर्माण के लिए भलाड़ के दानी सज्जन कांशी राम द्वारा वर्ष 2001 में करीबन एक कनाल 3 मरले जमीन दान की गई थी तथा उनकी आंखें भवन को देखने के लिए तरसती रहीं, लेकिन भवन नहीं बन पाया। आखिरकार उनकी मृत्यु हो गई।

अब उनके परिजन भी भवन बनने की आस लगाए बैठे हैं, लेकिन भवन निर्माण का अभी तक कार्य भी शुरू नहीं हो पाया है। 26 अगस्त 2021 को ज्वाली के विधायक अर्जुन सिंह ने इसके भवन का शिलान्यास किया तथा कहा कि जल्द ही भवन निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। परन्तु आठ माह का समय बीत जाने के बाद भी इसका काम शुरू नहीं हो पाया है।

गांववासियों का कहना है कि विधायक अर्जुन सिंह ने शिलान्यास करके जनता को ही ठगा है। जबकि इसका कार्य शुरू करवाने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। अब जनता का भाजपा सरकार व भाजपा विधायक के खिलाफ रोष पनप उठा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व लोक निर्माण विभाग ज्वाली से मांग की है कि जल्द से जल्द पशु औषधालय भलाड़ के भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जाए ताकि समाजसेवी की आत्मा को शांति मिल सके व पशु औषधालय को भवन नसीब हो जाए।

लोक निर्माण विभाग ज्वाली के अधिशाषी अभियंता के बोल 

इस बारे में लोक निर्माण विभाग ज्वाली के अधिशाषी अभियंता जगतार सिंह से बात हुई तो उन्होंने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इसका स्टेटस चैक करेंगे। अगर बजट आया होगा तो जल्द ही भवन निर्माण का कार्य शुरू करवाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भाजपा पर टिप्पणी से नाराज विपक्ष ने नारेबाजी कर किया वाकआउट, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा के बजट...

एससी युवाओं को एआई और ऑफिस ऑटोमेशन कोर्स करने का सुनहरा मौका

तीन-तीन महीने के इन दोनों कोर्सों के दौरान हर...

आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

हिमखबर डेस्क  मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण...

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न 

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न  शाहपुर -...