पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, चिट्टे व नशीली गोलियों के साथ 4 गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

सदर पुलिस थाना टीम ने वीरवार को गश्त के दौरान 3 अलग-अलग स्थानों पर चिट्टा व नशीली गोलियां पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम जब डियारा सैक्टर में गश्त पर थी तो वहां सड़क के किनारे एक कार खड़ी मिली।

कार के आगे-पीछे की दोनों नंबर प्लेट्स टूटी हुई थीं। देखने से प्रतीत हो रहा था कि उक्त नंबर प्लेट्स जानबूझकर तोड़ी गई हैं। कार में 2 व्यक्ति सवार थे। जैसे ही पुलिस टीम उपरोक्त गाड़ी के पास पहुंची तो चालक सीट पर बैठे व्यक्ति ने एकदम से हाथ में पकड़ी हुई कोई वस्तु बाहर फैंक दी।

शक के आधार पर पुलिस ने कार सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की। इस दौरान चालक सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अंशुल तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम रिषभ निवासी तहसील सदर जिला बिलासपुर बताया तथा पुलिस को पूछताछ में गाड़ी का नंबर मालूम हुआ।

जब अंशुल द्वारा गाड़ी के बाहर फैंकी गई वस्तु को पुलिस ने चैक किया तो उसमें से 1.45 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

डीएसपी मुख्यालय राज कुमार ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जिस व्यक्ति से यह चिट्टा खरीदा उसकी पहचान बताई। इस पर पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति के घर पर दबिश दी तो उसके निर्माणाधीन कमरों की चैकिंग के दौरान एक कमरे में ईंट के नीचे से 0.44 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है तथा इनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...