मंडी में चुनाव आयोग के स्टाेर में भड़की आग, फाइलें जलकर राख

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

मंडी शहर के भ्यूली स्थित बिपाशा सदन के चुनाव आयोग के स्टोर में वीरवार देर रात आग लगने की घटना पेश आई। इस घटना में चुनाव आयोग का रिकाॅर्ड जलकर राख हो गया। स्टोर में काफी संख्या में फाइलें रखी थीं। जब तक अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया तब तक स्टोर में रखा सारा सामान जल चुका था।

डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। आग कैसे लगी, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। अग्निशमन अधिकारी पिनाम सिंह ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए 2 गाड़ियां लाई गई थीं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। शेष भवन को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया है।

नगर निगम के उपमहापौर वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए थे। दमकल वाहन से पानी की तेज बौछारें करते हुए दमकल महकमे के दल ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया।

डीसी मंडी ने बताया कि स्टाेर में वर्ष 1964 से लेकर अब तक के चुनाव दस्तावेजों को सुरक्षित रखा गया है। शुक्रवार को ब्योरा जुटाया जाएगा और प्रशासन इसकी जांच करेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...