पीने वाले पानी के नल से निकला जिंदा सांप, दहशत में परिवार

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली कटघरे में है। ग्राम पंचायत नंगल सलांगडी के वासी विजय कुमार पीने वाले पानी के नल से जिंदा सांप निकलता देख सदमे में हैं।

विजय कुमार की पत्नी मधु बाला जब सुबह उठीं एवं पानी पीने के लिए नल से जल लेने लगी तो पानी के साथ साथ जिंदा सांप भी गिलास में आ गया। डर से गिलास नीचे पानी की बाल्टी में गिर गया। उन्होंने परिवार एवं अन्य लोगों को सूचित किया तो सभी ने सांप की पुष्टि की।

मधुबाला ने कहा कि वह लंबे अरसे से सिंचाई योजना 38 नंगल सलांगडी का असुरक्षित एवं प्रदूषित पानी पीने को मजबुर हैं। लंबे अरसे से पेयजल आपूर्ति योजना से नल लगाने का निवेदन विभाग से कर रहे हैं लेकिन विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

विभाग द्वारा लोगों की जान से खेला जा रहा है। हर घर नल के साथ साथ स्वच्छ जल का नारा भी सरकार को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम लोग सीधे ही नल का पानी गिलास में लेकर पी जाते हैं। अगर यही हादसा किसी छोटे बच्चे के साथ पेश आता तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी।

उन्होंने फिर विभाग से आग्रह किया कि उन्हें भी सुरक्षित एवं स्वच्छ जल पीने का हक़ है एवं उन्हें पेयजल आपूर्ति योजना से नल दिया जाए।

वहीं जल शक्ति विभाग के जे ई मुनीश कुमार ने कहा कि पीड़ित परिवार को आपूर्ति के लिए प्लास्टिक की पाईप प्रयोग की गई है। पाईप कहीं रास्ते में टूटी होगी, जहां से सांप घुस गया होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...