ट्रांसफार्मर पर जंफर बदलते वक्त करंट से झुलसा टीमेट, सिर पर भी गहरी चोटें

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

उपमंडल के अंतर्गत विद्युत बोर्ड के ठाकुरद्वारा अनुभाग में तैनात एक कर्मचारी करंट लगने से झुलस गया। घायल को तत्काल सोलन अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक ठाकुरद्वारा अनुभाग के महेंदोबाग में कार्यरत टीमेट मनसुखराम (52) निवासी चित्तौड़ बिजली लाइन की पेट्रोलिंग कर रहा था। इस दौरान वह महेंदोबाग ट्रांसफार्मर में आ रही तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए जंफर बदल रहा था कि अचानक ट्रांसफार्मर से करंट लग गया, जिससे वह झुलस गया।

इसके बाद वह ट्रांसफार्मर से जमीन पर गिर गया। जमीन पर गिरते ही उसका सिर बड़े पत्थर पर जा लगा। इससे उसके सिर पर भी गहरी चोट आई है। घटना की जानकारी मिलते ही उसे तुरंत सोलन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है।

विद्युत विभाग के सहायक अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ठाकुरद्वारा अनुभाग में कनिष्ठ अभियंता ने लाइन को बंद करवाया था, लेकिन आपसी बातचीत न होने के कारण मनसुखराम सूचना मिलने से पहले ही पोल पर चढ़ गया। उन्होंने बताया कि मनसुखराम की हालत में सुधार है। वह बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग मामले की पूरी जांच कर रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...