
शाहपुर – नितिश पठानियां
JOA (IT) 817 की भर्ती प्रक्रिया दो साल बीर्तने के बाद भी पूरी ना हो पाने से हजारो युवा परेशान है और उन्होंने चेर्तावनी दी है की जल्दी से जल्दी टंकण परीक्षा का पररणाम ना निकाला गया व् जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू ना की गई र्तो आने वाले विधानसभा चुनावो का कड़ा विरोध करेंगे और सभी अभियार्थियों को लाोंबबध कर के सड़को पर प्रदर्शन करेंगे।
दो साल पहले इस पोस्ट कोड के लिए आवेदन मांगे गए थे। एक साल पहले लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी।जिसको 19 हज़ार अभियार्थियों ने पास किया था और उन्हें टंकण परीक्षा के लिए बुलाया गया था। कोर्ट के माध्यम से पिछले पोस्ट कोड के कुछ अभियार्थियों ने इस भर्ती प्रक्रिया को 3 बार रोका गया है।
सरकार हमेशा इस भर्ती को बचाने में असफल रही है। माननीय मुख्यमंत्री से कई बार अभियार्थी मिले तो उनकी तरफ से हमेशा आश्वाशन ही मिला है की भर्ती को जल्द से जल्द पूरा किया जायेगा लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद अभी भी भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।
परीक्षा पास किए अभियार्थियों को भर्ती शुरू करवाने के लिए लगातार कभी कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर तो कभी राज्य सचिवालय शिमला के चक्कर काटने पड़ रहे हैं और वहां पर भी बात करने पर कोई संतोषजनक जवाव नहीं मिलता है।
अब अभियार्थियों ने चेतावनी दी है की अगर समय रहते उनका उनका टंकण परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया और सुचारु तरीके से इस भर्ती को नहीं चलाया गया तो 19 हज़ार अभियार्थियों के परिवार से संपर्क कर के प्रदेश सरकार के खिलाफ कड़ा आंदोलन करेंगे।
जिसका परिणाम सरकार को आने वाले चुनावो में भुगतना पड़ेगा और जरुरत पड़ी तो JBT, शास्त्री और दुसरे बेरोजगार भाई जिनकी भर्ती कोर्ट में लटकी है उन सभी से संपर्क कर एक सााँझा मोर्चा तैयार कर के प्रदेश सरकार के खिलाफ आन्दोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
JOA (IT) पोस्ट कोड 817 के अभियार्थी शिमला से राजेश, अंकुश्म, सौरव, अक्षय, वीरेंद्र बिलासपुर से सुशील, महेश, रजनी, अभिलाषा, काँगड़ा से राहुल, सुमित, चम्बा से विकास, करुण व् ऊना से नितीश, अमित, हमीरपुर से सुशील ने यही मांग की है की हमारी भर्ती प्रक्रिया बीच में ना रोकी जाए। टंकण परीक्षा का परिणाम घोषित कर डॉक्यूमेंट इवैल्यूएशन प्रक्रिया को 1867 पदों पर जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
अन्यथा सभी अभियार्थियों का कहना है की अगर भर्ती को जल्द से जल्द व् सुचारू रूप से ना चलाया गया तो प्रदेश सरकार के सभी विधायकों व् सभी चुनावी रैलियों में कड़ा विरोध किया जायेगा।
