पांवटा में गायब हुआ राजगढ़ का युवक, जानकारी मिले तो करें सूचित

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

पांवटा में बीते 26 अप्रैल से रितेश चौहान उर्फ रिशु नाम का युवक लापता है। राजगढ़ तहसील के अंतर्गत कोटला मांगण गांव के रहने वाले अमर सिंह चौहान के पुत्र रितेश चौहान जनवरी, 2022 से पांवटा साहिब के एचडीएफसी बैंक में कार्य कर रहे हैं। रितेश चौहान की उम्र 30 वर्ष है और वह 26 अप्रैल से लापता है।

वह पांवटा बस स्टैंड के नजदीक ही किराए के कमरे में रह रहा था। जब रितेश चौहान से संपर्क नहीं हो पाया तो उनके परिजनों ने उसको ढूंढना शुरू किया। रितेश आखिरी बार बस स्टैंड के समीप हिताची एटीएम के बाहर सीसीटीवी कैमरे में 26 अप्रैल साढ़े सात बजे शाम को देखा गया है।

उसके बाद परिजनों को उसका पता नहीं लग पाया है। रितेश की कार कमरे के बाहर तथा मोबाइल भी कमरे में ही मिला है। हालाँकि परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। अभिभावकों ने अपील की है कि यदि किसी को रितेश के बारे में जानकारी मिले तो सीधे सिरमौर के एसपी ओमापति जम्वाल 7650002024 को सूचित करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल के बाद सरकार की एक और बड़ी राहत, ईरान युद्ध के बीच हुआ बड़ा फैसला

हिमखबर डेस्क  सरकार ने ईरान की लड़ाई और उसके परिणामस्वरूप...

शादी से इंकार करने पर युवक ने मंगेतर पर किया चाकू से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

चम्बा - भूषण गुरूंग  जनपद के सलूणी क्षेत्र में एक...

एसडीएम फतेहपुर के बेटे श्रेयन बने सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी

फतेहपुर - अनिल शर्मा  प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।...