गरीब का हक मारकर जनता को तरसा रही है प्रदेश सरकार: पंकज पंडित प्रदेश प्रवक्ता आप

--Advertisement--

Image

प्रदेश और केंद्र की डबल इंजन की सरकार फेल,मनरेगा में लंबे समय से नहीं मिल रहा पैसा,विकास कार्यों पर लगी रोक, पिछले चार महीनों से मनरेगा का पैसा लेने में नाकाम रही प्रदेश सरकार, प्रदेश के करीब 15 लाख से ज्यादा परिवारों का हक मार रही है भाजपा सरकार,इनमें 85 फीसदी महिलाए शामिल,मनरेगा का पैसा समय पर न मिलने पर आंदोलन करेगी आम आदमी पार्टी

कांगड़ा – राजीव जसवाल

हिमाचल की जयराम सरकार पर आम आदमी पार्टी के हमले लगातार जारी है। अब आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना मनरेगा के तहत मजदूरी करने वाले लोगों को दिहाड़ी न मिलने पर सरकार पर हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज पंडित ने कांगड़ा में एक पत्रकार वार्ता के दौरान सरकार को कटघरे मे खड़ा किया है।

प्रवक्ता ने सरकार पर गरीबों का हक मारने का आरोप लगाया है। पंकज पंडित ने कहा कि प्रदेश के करीब 15 लाख परिवार का पालन पोषण मनरेगा पर निर्भर है लेकिन भाजपा की जयराम सरकार पिछले चार माह से इन परिवारों को दिहाड़ी का भुगतान नहीं कर पाई है।

उन्होंने कहा कि जयराम सरकार आज मजदूर और मजबूर के खिलाफ कितनी संवेदनहींन है इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि चार माह से भाजपा की डबल इंजन की सरकार न तो केंद्र से बजट ला पाई है और न ही कोशिश की।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में मनरेगा सबसे बड़ा रोजगार का साधन है हर गरीब का चूल्हा मनरेगा से चलता है।

प्रदेश में 14 लाख 70 हजार मनरेगा कार्ड बने हैं और 27 लाख लोग मनरेगा से रोजगार करते हैं । लेकिन शर्म की बात है कि पिछले चार माह से मनरेगा का भूकतान नहीं हुआ है । क्योंकि केंद्र सरकार से पैसा नहीं मिला है क्योंकि गरीब आदमी का हक मांगने के लिए सरकार के पास समय नहीं है। मनरेगा में 85 फीसदी से ज्यादा रोजगार करने वाली  महिलायें हैं। यह अन्याय है इस अन्याय का आम आदमी पार्टी कड़े शब्दों मे विरोध करती है।

आप प्रवक्ता ने कहा,पिछले सात माह से मनरेगा के लिए आने वाली सामग्री सीमेंट और बजरी का भी भुगतान नहीं हुआ है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य ठप पड़े हैं। आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से जबाब मांगती है कि आप पाँच पांच दिनों तक दिल्ली का दौरा करते हैं।

आप हजारों रुपए का हवाई अड्डा मांगते हैं आप हेलीपैड मांगते हैं आप हेलिकॉप्टर मांगते हैं लेकिन कभी गरीब आदमी के मनरेगा की बात क्यों नहीं करते । क्योंकि भाजपा का मानना है कि सबसे पिछली पंक्ति में बैठने वाले व्यक्ति को लाभ पहुंचाना उनका लक्ष्य है।

क्या मनरेगा में काम करने वाला आदमी सबसे पिछली पंक्ति में बैठने वाला व्यक्ति नहीं है क्या उन लोगों ने आपको वोट नहीं दिया है। आम आदमी पार्टी जयराम सरकार को चुनौती देती है कि अगर आपने गरीब आदमी की मजदूरी नहीं दी तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा और जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतर कर आप कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार कि महत्वपूर्ण योजना मनरेगा के तहत भी बेरोजगारों को आज अपनी दिहाड़ी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। प्रदेश की अधिकतर पंचायतों में दिहाड़ी लगाने वाले युवाओं और महिलाओं को अपनी कमाई के लिए तरसना पड़ रहा है क्योंकि उन्हे अपनी दिहाड़ी नहीं मिल रही है।

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक इस साल अब तक करीब 11.49 करोड़ रुपए की पेमेंट प्रदेश के सभी जिलों में नहीं हुई है। प्रदेश में करीब 40 फीसदी लोग अपने रोजगार के लिए मनरेगा के तहत दिहाड़ी लगाकर अपना रोजगार कमाते हैं लेकिन सरकार की नाकामियों के चलते उन्हे समय पर मजदूरी नहीं मिल पा रही है।

लोग अपनी मजदूरी के लिए टीआरएस रहे हैं आखिर कब मिलेगी उनकी मजदूरी लेकिन अपनी शानों शौकत और फिजूलकरची के लिए प्रदेश सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में बजट उपलब्ध है सिर्फ मजदूर और मजबूर वर्ग के लिए सरकार के पास कोई बजट नहीं है।

उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जयराम सरकार तीन चार माह तक जितना मर्जी प्रदेश की जनता को तरसा ले क्योंकि अब इनके कुछ दिन बाकी बचे हैं और अब जनता ने अपना मन बना दिया है कि इस सरकार को सता से बाहर फेंकना है और आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल के बाद सरकार की एक और बड़ी राहत, ईरान युद्ध के बीच हुआ बड़ा फैसला

हिमखबर डेस्क  सरकार ने ईरान की लड़ाई और उसके परिणामस्वरूप...