इंदोरा: दो भाइयों की गला रेतकर निर्मम हत्या, पुलिस कर रही छानबीन

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

डाहकूलाड़ा में दो सगे भाइयों की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई है। यह घटना रात की है। मृतक दोनों सगे भाई मध्यप्रदेश, जिला पन्ना के गांव संघरा के निवासी बताए जा रहे हैं। वो यहां पर मेहनत मजदूरी काम करते थे। इसके लिए यहां पर एक कमरा लिया था जिसमें दो सगे भाइयों सहित तीन मजदूर रहते थे।

मृतकों की पहचान अनिल कुमार (18) विनोद कुमार (21) सुपुत्र धनी राम वासी मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। वही संदेह के आधार पर उनके एक साथी घनश्याम को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घनश्याम उनके साथ कमरे में ही रहता था। फोरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्य जुटा रही है और पुलिस तहकीकात कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह तड़के डाहकूलाड़ा की प्रधान के बेटे निर्मल प्रसाद ने थाना इंदौरा में सूचित किया कि उनके पड़ोस में रहने वाले दो प्रवासियों की हत्या हो गई है। वही इस मौके पर फोरेंसिक जांच टीम डॉ विजय की अगुवाई में घटनास्थल पर पहुंची व साक्ष्य जुटाए। जिस पर डीएसपी नूरपुर सुरिंद्र शर्मा अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे व शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गए।

इस मौके पर डीएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने बताया कि मृतक मूल रूप से गांव सांगरा जिला पन्ना मध्यप्रदेश के रहने वाले है, अतः यहां मजदूरी का काम करते थे व कल रात सोते समय किसी द्वारा तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया गया। संदेह के आधार पर उनके एक साथी घनश्याम जोकी उनके साथ ही रहता है गिरफ्तार करके अगली कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...