हिमाचल में 22 वर्षीय कार चालक की गोली मारकर हत्या, कार के शीशे को छेद करती निकली गोली

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

मणिकर्ण में बरशैणी के समीप एक कार पर गोली चलने का मामला सामने आया है। घटनाक्रम में 22 वर्षीय कार चालक मौत हो गई है। हादसा बीती रात को पेश आया है। पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चला हैं की गोली किसने और कहा से चलाई। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार सेंट्रो कार (एचपी 34बी 6761) में 4 दोस्त सवार थे। इस दौरान सामने से गोली चली और गाड़ी के अगले शिशे में छेद करते हुए सीधा चालक के गले में जाकर लगी। चालक की मौके पर ही मौत गई। गोली किसने चलाई पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। मृतक की पहचान वरशैणी निवासी योगेश (22) के रूप में हुई हैं।

पुलिस ने बताया कि बीती रात करीब 11:40 पर पुलिस चौकी मणिकर्ण में घटना की सूचना मिली थी। बरशैनी में सरकारी राशन डिपो के समीप इस वारदात को अंजाम दिया गया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...