कैदी ने भागने का किया प्रयास, कांस्टेबल घायल

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

जबली जेल से पेशी पर बिलासपुर न्यायालय लाए गए कैदी ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस कर्मियों की सतर्कता से यह कोशिश सफल नहीं हो पाई। इस दौरान एक कांस्टेबल भी घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जबली जेल में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में सजायाफ्ता कैदी महेंद्र कुमार को बुधवार को पेशी के लिए लाया गया था। दो पुलिस कर्मी कैदी को पेशी के बाद वापस जेल ले जा रहे थे। जेल के पास पहुंचने पर कैदी ने पुलिस कर्मी को धक्का मारा और भागने लगा।

मानदहेड कांस्टेबल शकुंतला और कांस्टेबल अनिल कुमार ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान कांस्टेबल को चोट लग गई।

कैदी को जेल में बंद करने के बाद कांस्टेबल के बयान पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...