जंगलों में आग लगाने पर 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

जिले के जंगलों में आग लगाने वाले अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ वन विभाग पुलिस में 25 एफआईआर दर्ज करवा चुका है। अभी तक इन शरारती तत्वों को पकड़ने में सफलता नहीं मिली है। इसकी वजह से जंगलों में आग लगने का क्रम बढ़ता जा रहा है। शरारती तत्व रात के अंधेरे में जंगलों में आग लगा रहे हैं।

ठोस कार्रवाई न होने की वजह से उनके हौसले बढ़ते जा रहे हैं। वन विभाग अपने स्तर पर इन शरारती तत्वों को पकड़ने का प्रयास कर रहा है लेकिन अभी तक उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई है। वहीं एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस विभाग की टीमें भी जांच कर रही हैं।

वन मंडल डलहौजी ने सर्वाधिक 17 एफआईआर पुलिस में दर्ज करवाई हैं। जबकि चंबा वन मंडल ने छह और चुराह ने दो एफआईआर दर्ज करवाई हैं।

जनजातीय क्षेत्र पांगी और भरमौर वन मंडलों ने अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं करवाई है। क्योंकि यहां अभी तक जंगल में आग की घटनाएं देखने को नहीं मिली हैं। इसके पीछे लोगों की जागरुकता को भी माना जा रहा है।

मुख्य वन अरण्यपाल एचके सरवटा ने लोगों से आग्रह किया है कि जंगलों में आग लगाने वालों की सूचना विभाग को दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...