घर के ताले तोड़ शातिर ले उड़े नकदी और गहने

--Advertisement--

Image

परागपुर – आशीष कुमार

थाना देहरा के अंतर्गत बुधवार को लगातार दूसरे दिन परागपुर मे चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित शिवम सूद और उनकी पत्नी कलोहा में स्थित निजी स्कूल में कार्यरत हैं।

बुधवार को परिजन पंचायत की ग्रामसभा में गए थे। दोपहर बाद जब शिवम सूद स्कूल से घर आए तो दूसरी मंजिल में दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ पाया।

उन्होंने इसकी सूचना पंचायत प्रधान मदन गोपाल को दी। प्रधान ने घटना की जानकारी देहरा पुलिस को दी।

डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि घर से 16,000 रुपये की नकदी और चांदी के गहने चोरी हुए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...