प्रतिभा सिंह हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष, सुक्खू संभालेंगे चुनाव अभियान की कमान

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हिमाचल टीम का ऐलान कर दिया है। मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। प्रतिभा सिंह के साथ ही अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल तमाम नेताओं को कांग्रेस ने इस टीम का हिस्सा बनाया है।

मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे दिल्ली में शुरू हुई कांग्रेस कमेटी की बैठक में प्रतिभा सिंह को अध्यक्ष बनाने पर सहमति बन गई। इसके बाद महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी फाइल पर हस्ताक्षर किए और इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की स्वीकृति के लिए भेज दिया। देर शाम सोनिया गांधी ने प्रतिभा सिंह के नाम पर मुहर लगा दी।

इसके साथ ही अन्य नेताओं और प्रदेश के बड़े चेहरों को भी कांग्रेस ने विभिन्न कमेटियों में जगह दी है। प्रतिभा सिंह की टीम में मुकेश अग्निहोत्री नेता प्रतिपक्ष व सुखविंदर सिंह सुक्खू चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष होंगे। वह स्क्रीनिंग समिति के सदस्य भी होंगे।

इसके साथ ही हर्ष महाजन, राजेंद्र राणा, पवन काजल और विनय कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष, जबकि डिप्टी सीएलपी हर्षवर्धन चौहान, मुख्य सचेतक जगत सिंह नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, इंद्रदत्त लखनपाल, सुंदर सिंह ठाकुर, रवि ठाकुर, सुरेश कुमार, डा. राजेश शर्मा कोषाध्यक्ष, संजय अवस्थी, नरेश चौहान, महेश्वर चौहान, हरीश जनार्था, सुरेंद्र चौहान और मोहिंद्र चौहान उपाध्यक्ष होंगे।

इसके साथ ही विप्लव ठाकुर अनुशासन समिति की अध्यक्ष और कुलदीप कुमार उपाध्यक्ष होंगे। सुधीर शर्मा प्रचार और प्रकाशन समिति के अध्यक्ष और सोहन लाल ठाकुर उपाध्यक्ष होंगे। आश्रय शर्मा मीडिया और सोशल मीडिया समिति के अध्यक्ष होंगे, जबकि राजेश धर्माणी अनुसंधान समिति के अध्यक्ष होंगे।

आनंद शर्मा संचालन समिति के अध्यक्ष और आशा कुमारी संयोजक होंगी। इस समिति में धनीराम शांडिल, कुलदीप सिंह राठौर, विप्लव ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, राम लाल ठाकुर, चंद्र कुमार, सुरेश चंदेल, हर्षवर्धन चौहान को नियुक्त किया गया है।

पीसीसी अध्यक्ष, सीएलपी नेता और अध्यक्ष, अभियान समिति संचालन समिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे। धनीराम शांडिल को घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष, आशीष बुटेल को उपाध्यक्ष, रोहित ठाकुर को संयोजक बनाया गया है।

कौल सिंह ठाकुर को समन्वय समिति का अध्यक्ष, सुरेश चंदेल को उपाध्यक्ष, प्रकाश चौधरी को संयोजक, राम लाल ठाकुर को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा कुलदीप सिंह पठानिया, अनिरुद्ध सिंह और रघुबीर सिंह बाली को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...